आगरालीक्स…आगरा में गोदाम से जब्त की आठ ट्रक प्रतिबंधित पॉलीथन. बड़े पमाने पर मंगाई जा रही शहर में पॉलीथिन..कार्रवाई में जुटी टीम. वीडियो देखें
शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम को आज बड़ी सफलता मिली। नगर निगम की टीम ने आज यमुनापार क्षेत्र में एक गोदाम से आठ ट्रक पॉलीथिन बरामद की है। नगर निगम की टीम कार्रवाई में जुटी है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन शहर को पॉलीथिन मुक्त रखने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने शहर के व्यापारियों से भी सहयोग मांगा था। इसके बावजूद शहर में बड़े पैमाने पर पॉलीथिन मंगाई जा रही है।
आज सुबह अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायच क्षेत्र में पॉलीथिन के गोदाम पर कार्रवाई। यहां से निगम की टीम ने आठ ट्रक पॉलिथीन जब्त की। नगर निगम की टीम गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। शहर में अभी कई और पॉलीथिन गोदामों पर भी नगर निगम कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।