Monday , 20 April 2026
Home आगरा Video News : Fire Break out in L Qulby Boutique Agra, Family members stuck, climb to save life #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News : Fire Break out in L Qulby Boutique Agra, Family members stuck, climb to save life #agra

169

आगरालीक्स…. आगरा के एल कल्बी बुटीक, गारमेंट शोरूम में लगी आग में पूरा परिवार फंस गया, धुआं से दम घुटने पर संचालक की बेटी द्वितीय तल की रेलिंग से लटक गईं, स्थानीय लोगों ने हाथ का जाल बना लिया, डॉगी झुलसा, वीडियो।


आगरा के कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड पर एल कल्बी बुटीक और शोरूम है, इसके बगल में मार्केट और रेस्टोरेंट है। बिल्डिंग में रमेश गुरवानी का नीचे बुटीक है और प्रथम और द्वितीय तल पर उनका परिवार रहता है। सोमवार सुबह पांच बजे प्रथम तल पर आग लग गई, इसी तल पर रमेश गुरुवानी और उनकी पत्नी निशा थे, आग की लपटें तेज होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचा दिया, पुलिस और आस पास के लोगों को फोन किया। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सीढ़ियों की तरफ भी आग की लपटें उठ रही थी इसलिए बाहर नहीं निकल पाए।


हाथ का जाल बना दिया, दूसरी मंजिल से कूदी बेटी
रमेश गुरवानी की बेटी अनमोल​ द्वितीय तल पर थी, आग की लपटें उठने के साथ ही कमरों में धुआं भरने लगा। दम घुटने पर वह रेलिंग की तरफ आ गईं, नीचे बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने हाथ का जाल बना लिया और अनमोल से रेलिंग की तरफ से नीचे कूदने के लिए कहा। वह द्वितीय तल से नीचे कूद गई, उन्हें लोगों ने अपने हाथ पर ले लिया।


दमकल कर्मियोें ने संचालक और उनकी पत्नी को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला
इसी बीच दमकल कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने प्रथम तल पर फंसे रमेश गुरवानी और उनकी पत्नी निशा को बाहर निकालने के प्रयास किए, सीढ़ी की तरफ आग फैली हुई थी, ऐसे में बाहर सीढ़ी लगाई और दोनों को बाहर निकाल लिया। इसी बीच आग की लपटें और तेज हो गई और धुआं भर गया।


डॉगी को भी सुरक्षित बाहर निकाला, महंगी कपड़े जलकर स्वाह
बिल्डिंग में पालतू डॉगी भी फंस गया, उसे दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला, उसके बाल जल गए और झुलस गया। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। शोरूम के कपड़े जलकर स्वाह हो गए। वहीं, कमरों में रखा सामान भी स्वाह हो गया, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!