आगरालीक्स ….आगरा में रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, सामने से आ गई ट्रेन, ट्रेन के इंजन के नीचे फंसा युवक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश। ( Video News : Man rescued stuck inside Passenger Train engine in Agra)
आगरा के शमसाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक लेट गया। उसी समय सामने से पैसेंजर ट्रेन आ गई, लोकोपायलट ने ट्रैक पर युवक को लेटा देखा इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए लेकिन तब तक युवक पैसेंजर ट्रेन के इंजन के नीचे आ गया। ( Agra Latest News, Today News )
इंजन के नीचे से युवक को बाहर निकाला
लोकोपायलट ने ट्रेन रोक दी, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने ट्रेन के इंजन के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला, युवक के ट्रैक पर लेटने और इंजन के नीचे फंसने से सिर में चोट लग गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके चलते कुछ देर के लिए ट्रेन खड़ी रही। युवक को इंजन के नीचे से बाहर निकालने के बाद ट्रेन रवाना हुई। ( Agra Update News )
डेढ़ मिनट का वीडियो हो रहा वायरल
ट्रेन के नीचे युवक के फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में इंजन के नीचे फंसे युवक को बाहर निकालते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। युवक के पास एक शराब की बोतल भी मिली है।