Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Video News: Nagar nigam campaign against encroachment, collected thousands of fines…#agranews
agraleaksबिगलीक्स

Video News: Nagar nigam campaign against encroachment, collected thousands of fines…#agranews

205

आगरालीक्स…आगरा में सर्विस को आई कार कंपनी ने फुटपाथ पर खड़ी कर दी. 25 हजार का जुर्माना वसूला. बेकरी संचालक और कोचिंग से भी वसूला जुर्माना…देखें वीडियो

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को सुल्तानगंज पुलिया से मुगलरोड पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाये गये। एक कार कंपनी द्वारा सर्विस को आईं कारें फुटपाथ पर खड़ी कराने पर उससे पर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल ने आज सुल्तानगंज पुलिया से मुगलरोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान मुगलरोड कमला नगर में केटीएल प्रा. लिमि. द्वारा सर्विस को आने वाली कारों को फुटपाथ पर खड़ी कराये जाने को लेकर प्रवर्तन दल द्वारा पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेतावनी दी गई कि यदि पुनः सार्वजनिक स्थल पर वाहनों को खड़ा कराया गया तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। मुगल रोड पर ही नरेश राठौर नामक व्यक्ति के द्वारा कबाड़ के ठेल धकेल सड़क पर खडे़ कर अतिक्रमण किया जा रहा था इससे पांच हजार और कबाड़ के आटो सड़क किनारे रखने पर तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा श्रीराम चौक कमलानगर में अस्थाई अतिक्रमण करने पर विशाल नाम के व्यक्ति से 11 सौ रुपये शमनषुल्क के रुप में वसूल किये गये।

प्रतिबंधित पॉलीथिन पाये जाने पर बेकरी पर 15 हजार का जुर्माना
मुगलरोड पर ही संचालित संजय बेकरी पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग किये जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर पॉलीथिन और गिलासों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ठेल धकेलें भी हटवायी गयीं।

सड़क पर बनाई कोचिंग वाले ने पार्किंग
कमला ब्लॉक सी स्थित श्रीराम चौक के पास ही राजवानी क्लासेज के नाम से कोचिंग चलाने वाले ने फुटपाथ पर ही पार्किंग बना रखी थी। पढ़ने के लिए आने वाले स्टूडेंट के वाहनों से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी । इस पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने सड़क पर अतिक्रमण करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सड़क से वाहनों को हटाये जाने की चेतावनी दी।

सीएंडडी वेस्ट भरकर नगर निगम लाये
सी ब्लॉक कमला नगर में श्रीराम चौके के पास सड़क पर भवन निर्माण के लिए डस्ट को सड़क पर डाल दिया गया था। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब भवन स्वामी मौके पर नहीं आया तो तो प्रवर्तन दल की टीम ने जेसीबी से डस्ट को वाहन में भरवा कर नगर निगम भेज दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!