आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. तीन दोस्त तालाब में डूबे. एक की मौत, दो की हालत नाजुक. देखें घटना का वीडियो
आगरा में बड़ा हादसा हुआ है. थाना सिकंदरा अंतर्गत एक तालाब में तीन दोस्त एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तालाब में डूब गए. जब तक इन्हें बाहर निकाला जाता तब तक एक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
यहां का है मामला
घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र एक तालाब की है. चौपाल गली सिकंदरा में रहने वाला कलुआ अपनी बुआ के बेटे कुलदीप निवासी रुनकता व रिंकू के साथ तालाब किनारे बैठा था. किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया. इस दौरान कुलदीप का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए कलुआ और रिंकू भी तालाब में उतर गए. फिसलन होने की वजह सेे तीनों बाहर नहीं निकल सके.
शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत रस्सी की मदद से तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कुलदीप की मौत हो गई जबकि रिंकू और कलुआ को इलाज के लिए एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है.