
पुलिस के अनुसार, मामला जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर के जगानू क्षेत्र की है। एक महिला बाइक के पीछे की सीट पर बैठकर कहीं जा रही थी। इसी बीच पांच लोगों ने उसे रोका और छेड़छाड़ की। इन लोगों की महिला से बहस हुई। इसके बाद इन लोगों ने सबके सामने महिला के कपड़े उतार दिए और मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हैं। आरोपियों में से एक सेना का जवान बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।
Leave a comment