Video: Repair Work at Bhagwan Talkies Crossing Flyover in Agra
आगरालीक्स आगरा में भगवान टॉकीज फ्लाइओवर की डामर एक तरह इकटठा हो गई है, नेशनल हाईवे-2 पर छलेसर और कुबेरपुर पर एक साल पूर्व बनाए गए ओवरब्रिज की जगह-जगह सड़क धंस गई है। कुबेरपुर ओवरब्रिज का लेंटर भी खराब हो गया है, ऐसे में मरम्मत कार्य के चलते परेशानी होने लगी है। एक हिस्से में वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। सर्विस रोड से वाहन गुजारे जा रहे हैं। घंटों जाम में लोग फंस रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में भगवान टॉकीज फ्लाइओवर की सडक धंस गई है, खंदारी से भगवान टॉकीज की तरफ वाली सडक का एक हिस्सा खोद दिया है, इस पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, इससे परेशानी हो रही है।
ओवरब्रिज का स्लैब धंसा
कुबेरपुर ओवरब्रिज का स्लैब ही धंस गया है। इसे तोड़कर फिर से नया लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा है। 20 दिन से ओवरब्रिज बंद हैं। दोनों तरफ का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। कानपुर से आगरा और आगरा से कानपुर जाने वाली दोनों लेन बंद हैं।