आगरालीक्स ..आगरा रीजन के नवोदय विद्यालय में 11 वीं छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे के बाहर फंदे पर लटका मिला है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस प्रशासन जांच में जुटा है।
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में सोमवार सुबह 11 वीं की छात्रा आगरा रोड निवासी अनुष्का पांडे पुत्री सुभाष चंद्र पांडेय का हॉस्टल के कमरे के बाहर बरामदे में पफंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हडकंप मच गया।
नवोदय विद्यालय प्रशासन ने छात्रा को फांसी के पफंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया, वहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया।
हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर, हत्या का आरोप
छात्रा की मौत की सूचना पर परिजन पहुंच गए, उन्होंने नवोदय विद्यालय में हंगामा किया, कॉलेज प्रशासन पर छात्रा की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था, उसने परिजनों को यह बात बताई थी, छात्रा के हाथ पर मोबाइल नंबर और एक नाम लिखा हुआ है, पुलिस जांच कर रही है।
कांसेप्ट फोटो