Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Flight lieutenant found dead in his house in Agra
बिगलीक्स

Flight lieutenant found dead in his house in Agra

232

आगरालीक्स… आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित आवास में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का कमरे में शव मिला है, उनकी बहन ने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीडन के आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है, मीडिया से उनका कहना है कि वे राष्ट्रपति से मिलकर इस पूरे मामले शिकायत करेंगी।
आगरा एयरफोर्स स्टेशन में बिहार के बेगूसराय निवासी 29 वर्षीय चमन कुमार पुत्र देवेंद्र फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर दो साल से तैनात थे। गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे वे परेड में गए थे। वहां से लौटकर शेविंग कर वे तैयार हुए। पुलिस के मुताबिक वे इसके बाद ब्रेकफास्ट करने नहीं पहुंचे। उनके साथी तलाश में आवास में पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला।
पफंदे पर लटका मिला शव
उनके साथियों ने गेट की कुंडी तोड़ दी, अंदर फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटक हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। गले में डिश केबिल का फंदा लगा था। एयरफोर्स के अधिकारियों ने चमन के भाई सुमन सौरभ को सूचना दी। वे रायपुर में आयकर अधिकारी हैं। चमन की बहन प्रियंका झा ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। गुरुवार शाम को प्रियंका अपने पति कर्नल झा के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। उन्होंने बताया कि भाई की मौत की खबर मिलने पर उन्होंने एयरफोर्स परिसर में रहने वाले परिचितों को फोन किया था।
बहन ने लगाए वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप
बहन ने आरोप लगाया कि चमन का उनके एक वरिष्ठ अधिकारी उत्पीड़न कर रहे थे। इसकी शिकायत चमन ने फरवरी में अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि वे इसकी शिकायत राष्ट्रपति से करेंगी और भाई का उत्पीड़न और उसकी मौत के जिम्मेदार अधिकारी को सजा दिलाकर रहेंगीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!