आगरालीक्स… आगरा में विजयदशमी पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान, बिजली घर पर शस्त्रों का प्रदर्शन करने के साथ फायरिंग की, ताबडतोड फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद 20 लोग चिन्हित किए गए हैं।
शनिवार को विजयादशमी पर जगह जगह शस्त्रों की पूजा की गई, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान, बिजली घर में शस्त्रों का प्रदर्शन किया, बंदूक और पिस्टल लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरा देखकर फायरिंग की होड लग गई, एक के बाद एक ताबडतोड फायरिंग और नारेबाजी की, कुछ ही देर में फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया।
20 किए गए चिन्हित
वीडिया वायरल होने के बाद एसपी सिटी कुंवर अनुपम ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है, पुलिस ने वीडियो से 20 लोगों को चिन्हित किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
वीडियो के लिए क्लिक करें