आगरालीक्स… आगरा रीजन में रिटायर फौजी सहित तीन की हत्या, एक के बाद एक तीन लोगों को गोलियों से भूना, हत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश। परिवार में मचा कोहराम, पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची।
आगरा के मथुरा में राया के गांव भरऊगढ़ में गोलियों की तडतडाहट से लोग दहशत में आग गए, ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए, गांव के बाहर खेत पर एक के बाद एक तीन खून से लथपथ शवों को देख कोहराम मच गचा।
तीन लोगों की हत्या
सोमवार रात में पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश अपने चरी के खेत पर सो रहे थे, उनके सीने और माथे पर गोली मारी गई। इसके बाद बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे सुंदर सिंह और नोहरे के पास सो रहे रिटायर्ड फौजी भंवर सिंह को गोली मार दी गई।