
दयालबाग में खेतों की कटाई के बाद उन्हें एक बडे मैदान में रख दिया है, थ्रेशर से इनमें से गेहूं निकाले जा रहे हैं। बुधवार दोपहर में इसमें आग लग गई, धुआं उठने पर काफी संख्या में सत्संगी खेतों पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुटे रहे। देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई। इससे आप पास के लोगों में भी खलबली मची रही, यहां कई खेतों में कटाई के बाद गेहूं पडे हुए हैं, इसमें आग न लग जाए, इससे लोगों के होश उडे रहे।
गर्मी में लगने लगी आग
10 मार्च को आगरा में एक सब्जी मंडी की एक दर्जन दुकानों में भीषण आग लग गई। आधी रात के बाद लगी आग को काबू पाने में फायर बिग्रेड की टीम जुटी रहीं। बमुश्किल सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।
बोदला सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह तीन बजे दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने सब्जी मंडी से आग की लपटें उठती देख दौड लगा दी। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आग की उपटें तेज हो रही थी। इससे आग को काबू करने में भी समस्या आई। कुछ ही देर में पफायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
घनी आबादी में खलबली
सब्जी मंडी के पास ही घनी आबादी है, आग की लपटें उठने पर लोगों के होश उड गए। उनमें दहशत थी कि आग घरों तक न पहुंच जाए।
Leave a comment