
इनकी जिंदगी से प्यार दूर जा चुका है, आंखें पथराई हुई हैं और जज्बात सफेद साडी में घुट रहे हैं। ऐसे में वृन्दावन और बनारस की 125 विधवाओं ने ताजमहल का दीदार किया, वही ताजमहल जिसे बेपनाह मुहब्बत के लिए जाना जाता है और देश दुनिया से प्रेमी जोडे यहां आते हैं। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एएसआइ द्वारा विधवाओं को आमंत्रित किया गया था। इन्होंने यहां ताज का दीदार ही नहीं किया, मुहब्बत को भी महसूस किया। वहीं ताजमहल की आॅडियो वीडियो वेबसाइट www .tajmuseum .com का उदघाटन भी किया।
Leave a comment