Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Wife claim husband not increase house expenses from last 5 years during inflation, Family counselling center solve the case..#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Wife claim husband not increase house expenses from last 5 years during inflation, Family counselling center solve the case..#agranews

102

आगरालीक्स…(4 July 2021 Agra News) आगरा में एक पत्नी बोली—महंगाई बढ़ रही है लेकिन पति 5 साल से घर खर्च को दे रहा है सिर्फ 3 हजार रुपये. पुलिस तक पहुंची शिकायत…ऐसे हुई सुलह

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
महंगाई अपने चरम पर है. खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं. इसके कारण लोगों को घर का बजट चलाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. महंगाई को ही लेकर आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है. मामला रविवार को पुलिस लाइन में लगे परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा. यहां पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची महिला का कहना था कि पति पिछले 5 सालों से घर खर्च के लिए सिर्फ 3 हजार रुपये हर महीने देता है. इसके कारण उसे घर का खर्चा चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये है पत्नी की पीड़ा
मामला आगरा के रहने वाले एक दंपति का है. दोनों की शादी को दस साल हो चुके हैं और एक बेटा भी है. पति जूता फैक्ट्री में काम करता है. पत्नी का कहना है कि पति पिछले 5 साल से घर खर्च के लिए उसे सिर्फ 3 हजार रुपये देता आ रहा है. हालांकि इसके ऊपर का खर्चा पति खुद उठाता है लेकिन फिर भी महिला का कहना है कि 3 हजार रुपये में घर का खर्च नहीं चल रहा. महंगाई हर साल बढ़ रही है, सब्जी, गैस, तेल सहित रसोई में उपयोग होने वाला हर सामान के रेट बढ़ गए हैं. पति की सेलरी भी बढ़ गई है लेकिन फिर भी पति हर महीने उसे 3 हजार रुपये ही घर खर्च के लिए देता आ रहा है. इसके कारण दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि इस बात को लेकर प​त्नी अपनी पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. यहां से मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया.

पत्नी की इस शर्त पर माना पति
रविवार को दोनों परिवार परामर्श केंद्र पर आए. यहां मौजूद अधिकारियों ने दोनों को सुलह करने को कहा. इस पर पत्नी ने कहा कि पति अगर उसे 8 हजार रुपये हर महीने देगा तो इसमें वह घर का राशन, दूध, फल—सब्जी के अलावा बच्चों की जिद को भी पूरा करेगी. कभी—कभार कपड़े भी इसी में से लूंगी और कहीं जाना होगा तो वह भी इसी में से करूंगी. बस इसके अलावा पति को सिलेंडर, बिजली का बिल, बच्चे की स्कूल फीस और बीमारी का खर्चा उठाना होगा. पत्नी की इस शर्त को पति ने तुरंत मान लिया और उसे अपने साथ ले गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!