आगरालीक्स..आगरा में कारोबारी की पत्नी और दो बेटियों की बाथरूम में मौत के राज से पर्दा हट गया है, विसरा की जांच के बाद तीनों की मौत की आशंका गैस गीजर से बाथरूम में कार्बन डाई आक्साइड बनने से हुई थी। पुलिस ने मौत के 10 महीने बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
24 फरवरी 2019 को शाहगंज के पांडव नगर निवासी कपड़ा कारोबारी रोहित धूपर के घर में दिल दहला देने वाली घटना हुई। उनकी पत्नी 38 वर्षीय ऋतु, बेटी छह वर्षीय सचिका और तीन वर्षीय कायरा के शव बाथरूम में नहाने की स्थिति में पड़े थे। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था, बाथरूम में छोटा एग्जॉस्ट फैन लगा हुआ था वह बंद था।
गैस गीजर से बाथरूम में बनी जहरीली गैस, हिलने का नहीं मिला मौका
इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होने पर विसरा जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय ली गई। इस मामले में मौत का कारण और मौके वारदात पर देखे गए सीसीटीवी फुटेज से बाथरूम में गैस गीजर के कारण बनी कार्बन मॉनो आक्साइड आया है। एसएन के फोरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि गैस गीजर से आक्सीजन की मात्रा कम होती जाती है, बाथरूम में एग्जास्ट बंद था, इससे कार्बन डाई आक्साइड (co2) और उसके बाद कार्बन मोनो आक्साइड (co) बनी होगी। कार्बन मोनो आक्साइड सांस के माध्यम से अंदर जाती है, इससे पल भर में ही लोग बेहोश हो जाते हैं और जान जा सकती है। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।