आगरालीक्स आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, शादी से पहले प्रेमी की मौत और प्रेमिका 50 फीट गहरे कुआं में फेंक दी। उसे गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया है।
आगरा के डौकी के गांव नीबरी में रवीना की 28 अप्रैल को शादी है। गुरुवार रात को रविनीा शौच की कहकर घर से निकली थी, शुक्रवार सुबह वहां स्थित कुआं से बचाओ बचाओ की आवाज आने लगी। यह सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए, उन्होंने रवीना को कुआं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में रवीना को एसएन में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
प्रेमी की संदिग्ध हालत में मौत, कराया अंतिम संस्कार
वहीं, रवीना के प्रेमी बंटू की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई, परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया। इस मामले में कोई भी बोल नहीं रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment