
कान्सेप्ट फोटो
राम मनोहर नगर सिकंदरा निवासी प्रोपर्टी डीलर सौरभ अपनी पत्नी श्रुति, दो साल के बेटे आशु और एक साल की बेटी शानू के साथ रह रहे हैं। प्रारंभिक सूचना है कि श्रुति का अपने पति सौरभ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार रात को श्रुति ने अपने बेटे आशु, बेटी शानू की गला दबाकर हत्या करने के बाद छत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आधी रात को घर की छत से श्रुति के कूदने पर कॉलोनी के लोग आ गए। उन्होंने घर में देखा तो आशु और कानू दोनों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने श्रुति को एसएन इमरजेंसी में गंभीर हालत में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। श्रुति ने ही दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की है या कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है।
कॉलोनी के लोग सकते में
आधी रात पर हुई इस घटना से कॉलोनी के लोग सकते में हैं, दो मासूम बच्चों की मौत के बाद श्रुति की हालत भी चिंताजनक है। एसएन इमरजेंसी में भी काफी लोग पहुंच गए हैं।
Leave a comment