आगरालीक्स…आगरा में रात 8 बजे तक का यमुना के जलस्तर का अपडेट देखें. फ्लड लेवल से कुछ ही इंच दूरी पर यमुना…ओखला और गोकुल बैराज से छोड़ा गया इतना पानी
आगरा में यमुना का जलस्तर हर घंटे बढ़ रहा है. आज शाम पांच बजे तक जहां यमुना का जलस्तर 494.50 फीट था तो वहीं 8 बजे तक यह 494.70 फीट हो गया. आगरा में लो फ्लड लेवल 495 फीट है. ऐसे में कुछ ही इंच पर यमुना का जलस्तर फ्लड लेवल के बराबर पहुंचने में रह गया है. आगरा के ताजगंज स्थित श्मशान घाट, ताजमहल के गार्डन में भी आज यमुना का पानी पहुंच गया.
गोकुल, ओखला बैराज से छोड़ा गया इतना पानी
गोकुल और ओखला बैराज से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. आज शाम को गोकुल बैराज से 1 लाख 2 हजार 843 क्यूसेक पानी तो वहीं ओखला बैराज से 2 लाख 57 हजार 850 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. ऐसे में आज रात को आगरा में यमुना लो फ्लड लेवल को क्रॉस कर सकती है.
Date * 15-7-2023*
Time 08:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge 494.70 Ft.
Low flood Level 495.00 Ft
Medium Level 499 Ft
High flood Level 508 Ft
*Trend.- Rising
At Gokul Barrage 102843 Cusec
Trend- Rising
At Okhla Barrage 257850 cusec
Trend- RecedingChambal at Pinahat
Current level- 113.70 M H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Constant