आगरालीक्स…प्रेमानंद तो चला जाएगा…लेकिन राधा नाम लोगों को जीवन देगा…यूट्यूबर एल्विश यादव से संत ने कही ऐसी बात, हुए भावुक…देखें वीडियो
बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे. केलिकुंज आश्रम में उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके हाल के बारे में जानकारी ली. इस बातचीत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें संत ने उनसे कहा कि दोनों किडनी फेल है, प्रेमानंद तो चला जाएगा लेकिन राधा नाम हमेशा रहेगा. राधा नाम सभी को जीवन देगा. महाराज ने एल्विश यादव से कहा कि अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है. इस बात पर एल्विश यादव भावुक हो गए और बोले कि वो अपना जीवन संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं.
संत ने कहा कि अब मेरा स्वास्थ्य क्या ठीक होना है. मेरी तो दोनों किडनी फेल है पर हां भगवान ने ऐसा किया है कि आपसे बात हो रही है. आपसे मिल सकते हैं. बात कर सकते हैं. बस इतनी कृपा है तय है. नहीं तो दोनेां किडनी फेल हैं. ठीक क्या होना है, अब तो जाना है. आज नहीं तो कल जाना है. राधा नाम सबका मंगल करेगा, राध नाम सबको जीवन दान देगा, राध नाम सबकी कामनाएं पूर्ण् करेगा. उन्होंने एकांतिक वार्तालाप में मौजूद लोगों से कहा कि आप भी नाम जप कर सकते हैं. थोड़ा तो नाम जप किया करो.