Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Zila Panchayat Agra: No confidence motion pass against SP Kushal Yadav
बिगलीक्स

Zila Panchayat Agra: No confidence motion pass against SP Kushal Yadav

88

आगरालीक्स… आगरा में सपा को बडा झटका लगा है, मतदान के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के खिलाफ अविश्वाव प्रस्ताव पास हो गया है, 52 सदस्यों में से 36 सदस्यों ने भाजपा के 36 सदस्यों ने राकेश बघेल के पक्ष में मतदान किया है। मंगलवार को मतदान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव नहीं पहुंची।
भाजपा सरकार आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के ताख्तापलट का खेल शुरू हो गया था। इसे लेकर मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय, बालूगंज में सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान हुआ, जिला पंचायत के 52 सदस्यों हैं। इसमें से 36 सदस्यों ने राकेश बघेल उर्फ प्रबल प्रताप के पक्ष में मतदान किया है, इससे सपा की कुशल यादव जिला अध्यक्ष पद से हट गईं हैं। नया अध्यक्ष चुनने के लिए डीएम द्वारा शासन को पत्र भेजकर तिथि मांगी जाएगी, उस तिथि पर मतदान के बाद अध्यक्ष चुना जाएगा।
95 साल की सदस्या के बेटे ने किया हंगामा
जिला पंचायत सदस्य जलदेवी 95 साल की हैं, जिला पंचायत कार्यालय में मतदान के लिए काफी देर तक खडे रहने पर उनका बेटा भडक गया। जमकर हंगामा किया, पुलिस उसे अपने साथ कार्यालय से बाहर ले गई।
मई में दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा में सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव और उनके पति राजपाल यादव पर सपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चुनाव के वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष ने दस लाख रुपये उधार लिए थे। अब तगादा करने पर वह धमका रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महुआखेड़ा, ताजगंज निवासी सपा नेता वीरेंद्र यादव ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि राजपाल यादव ने जिला पंचायत के चुनाव के वक्त उनसे और उनके भाई श्रीकृष्ण यादव से दस लाख रुपये उधार लिए थे। अब वह पैसा वापस नहीं करना चाहते हैं। तगादा करने पर उन्होंने कई बार धमकियां दी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर अपने साथ सपा नेता हरेंद्र सिंह के फोटो शेयर किए थे। ये बात भी राजपाल को बुरी लगी। उन्होंने अपने समर्थकों के माध्यम से धमकाया कि हरेंद्र सिंह से मेलजोल बढ़ाया तो खैर नहीं होगी।
मारपीट और धमकी दी
आठ मई को वह अपने भाई श्रीकृष्ण के साथ कार से शादी समारोह में दयालबाग जा रहे थे। ताजगंज में कैला देवी कोल्ड स्टोरेज के सामने राजपाल यादव ने अपनी कार को आगे लगाकर गाड़ी रोक ली। उनकी गाड़ी में तीन चार अन्य हथियारबंद लोग भी थे। उन्होंने धमकी दी कि अपना पैसा भूल जाओ। तगादा किया तो जान से हाथ धो बैठोगे। राजपाल ने अपने साथियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की। इसके बाद धमकी देकर चले गए। इस मामले में थाना ताजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव, पति राजपाल यादव और तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, अमानत में खयानत और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Mayor has issued directives to revoke the Agra Nagar Nigam’s trade licensing system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के परेशान व्यापारियों के लिए राहत की खबर, मेयर ने ट्रेड...

बिगलीक्स

Agra live News: Canara Bank building collapses in Agra; lives of bank employees and customers saved thanks to lunch break…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केनरा बैंक के लंच ब्रेक ने 25 लोगों की जान...

बिगलीक्स

Agra Weather: Rain to provide relief from the scorching heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में झुलसा देने वाली गर्मी और लू से राहत देगी बारिश....

बिगलीक्स

UP Board 2026 Result: Vindesh topped Agra in High School, while Kajal did so in Intermediate….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की काजल ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर इंटर में तो विंदेश...

error: Content is protected !!