Saturday , 8 August 2026
Home साहित्य अजनबी शहर के अजनबी रास्ते
साहित्य

अजनबी शहर के अजनबी रास्ते

298

raja
अजनबी शहर के अजनबी रास्ते, मेरी तन्हाई पर मुस्कुराते रहे
मैं बहुत देर तक यूं ही चलता रहा, तुम बहुत देर तक याद आते रहे

ज़हर मिलता रहा ज़हर पीते रहे, रोज़ मरते रहे रोज़ जीते रहे
ज़िंदगी भी हमें आज़माती रही, और हम भी उसे आज़माते रहे

ज़ख़्म जब भी कोई ज़ेह्न-ओ-दिल पे लगा, ज़िंदगी की तरफ़ एक दरीचा खुला
हम भी गोया किसी साज़ के तार हैं, चोट खाते रहे गुनगुनाते रहे

कल कुछ ऐसा हुआ मैं बहुत थक गया, इसलिये सुन के भी अनसुनी कर गया
इतनी यादों के भटके हुए कारवाँ, दिल के ज़ख़्मों के दर खटखटाते रहे

सख़्त हालात के तेज़ तूफानों में , घिर गया था हमारा जुनूने-वफ़ा
हम चिराग़े-तमन्ना जलाते रहे, वो चिराग़े-तमन्ना बुझाते रहे

____________________________________________________
राही मासूम रज़ा का जन्म एक सितंबर 1927 को गाजीपुर जिले के गंगौली गांव में हुआ था और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गंगा किनारे गाजीपुर शहर के एक मुहल्ले में हुई थी। बचपन में पैर में पोलियो हो जाने के कारण उनकी पढ़ाई कुछ सालों के लिए छूट गयी, लेकिन इंटरमीडियट करने के बाद वह अलीगढ़ आ गये और यहीं से एमए करने के बाद उर्दू में `तिलिस्म-ए-होशरुबा’ पर पीएच.डी. की। पीएच.डी. करने के बाद राही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के उर्दू विभाग में प्राध्यापक हो गये और अलीगढ़ के ही एक मुहल्ले बदरबाग में रहने लगे।
यहीं रहते हुए राही ने `आधा गांव’, `दिल एक सादा कागज’, `ओस की बूंद’,`हिम्मत जौनपुरी’ उपन्यास व 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर अब्दुल हमीद की जीवनी `छोटे आदमी की बड़ी कहानी’लिखी. उनकी ये सभी कृतियां हिंदी में थीं. इससे पहले वह उर्दू में एक महाकाव्य `1857′ तथा छोटी-बड़ी उर्दू नज़्में व गजलें लिखे चुके थे।
आधा गाँव, नीम का पेड़, कटरा बी आर्ज़ू, टोपी शुक्ला, ओस की बूंद और सीन उनके प्रसिद्ध उपन्यास हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

साहित्य

Agra News: literature enthusiasts appreciated the poetry recitations by budding poets…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए कवि डॉ. कुमार विश्वास बोले—केवल शब्दों की रचना नहीं, बल्कि...

साहित्य

Agra News: The Premchand Jayanti celebration was held at the Nagari Pracharini Sabha in Agra…#agranews

आगरालीक्स….प्रेमचन्द दरिद्र नहीं थे, लेकिन दरिद्रों का दर्द बड़ी शिद्दत से महसूस...

साहित्य

Agra News: ‘Somras’ documentary launched with the release of its poster…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सुचर्चित गीतकार सोम ठाकुर. जिनके गीतों के दीवाने महानायक अमिताभ...

साहित्य

Agra News: 101 eminent personalities received the ‘Kala Guru Samman’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, प्रोफेसर सुगम आनंद, डॉ. कुसुम चतुर्वेदी सहित...

error: Content is protected !!