Thursday , 11 December 2025
Home टॉप न्यूज़ दाऊद का भाई गिरफ्तार
टॉप न्यूज़

दाऊद का भाई गिरफ्तार

kaskar
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर समेत तीन लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इकबाल कासकर पर फिरौती वसूलने और जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह आरोप एक इस्टेट एजेंट ने लगाया है।

बीते मंगलवार को इस्टेट एजेंट सलीम शेख की शिकायत पर भायखला पुलिस थाने में इकबाल कासकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तहरीर में लिखा है कि कासकर और उसके लोगों ने बीते शुक्रवार को सलीम के साथ हाथापाई करने के बाद उससे तीन लाख रुपए की मांग की।

पुलिस के अनुसार दक्षिणी मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में पाकमोडिया स्ट्रीट में डामरवाला इमारत के एक कमरे में हुई। बाद में मामले को जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। इस्टेट एजेंट से फिरौती की घटना जेजे मार्ग पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी।

बताते चलें कि आरोपी इकबाल को वर्ष 2003 में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। दाउद के पांचवें भाई की हत्या के एक मामले और विवादास्पद सारा सहारा मामले में उसकी कथित भूमिका के लिए तलाश थी। सारा सहारा मामले में सरकारी जमीन पर गैर कानूनी तरीके से एक इमारत का निर्माण किया गया था लेकिन वर्ष 2007 में अदालत ने दोनों ही मामलों में उसे बरी कर दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!