Tuesday , 20 January 2026
Home साहित्य मुंशी प्रेमचंद जयंती विशेष; जब मैंने उसकी सूरत देखी तो मेरा खून सूख गया
साहित्य

मुंशी प्रेमचंद जयंती विशेष; जब मैंने उसकी सूरत देखी तो मेरा खून सूख गया

prem chand
आज (31 जुलाई) ही के दिन 1880 मुंशी प्रेमचंद का जन्म बनारस से 12 किलोमीटर दूर लमही गाँव में हुआ था। उनके पिता अजायब राय डाकखाने में नौकरी करते थे।
मुंशी प्रेमचंद का विवाह 15 साल की उम्र में हो गया था, बकौल प्रेमचंद “उम्र में वह मुझसे ज्यादा थी। “पिताजी ने जीवन के अन्तिम सालों में एकर खाई और स्वयं तो गिरे ही, साथ में मुझे भी डुबो दिया: मेरी शादी बिना सोंचे समझे कर डाली।”
शादी के एक साल बाद उनके पिताजी की मौत हो गर्इ्, इसके बाद प्रेमचंद पर मुसीबतों का पहाड टूट पडा, उन्हें कोट बेचना पड़ा और पुस्तकें बेचनी पड़ी। एक दिन ऐसी हालत हो गई कि वे अपनी सारी पुस्तकों को लेकर एक बुकसेलर के पास पहुंच गए। वहाँ एक हेडमास्टर मिले, उन्होंने प्रेमचंद को स्कूल में अध्यापक के पद पर रख लिया।

उपन्यास का ऐसा उन्माद छाया कि आप बुकसेलर की दुकान पर बैठकर ही सब नॉवल पढ़ गए। आपने दो – तीन साल के अन्दर ही सैकड़ों नॉवेलों को पढ़ डाला।
प्रेमचन्द ने अपने नाते के मामू के एक विशेष प्रसंग को लेकर अपनी सबसे पहली रचना लिखी। सन् १८९४ ई० में “होनहार बिरवार के चिकने-चिकने पात” नामक नाटक की रचना की। सन् १८९८ में एक उपन्यास लिखा। लगभग इसी समय “रुठी रानी” नामक दूसरा उपन्यास जिसका विषय इतिहास था की रचना की। सन १९०२ में प्रेमा और सन् १९०४-०५ में “हम खुर्मा व हम सवाब” नामक उपन्यास लिखे गए। इन उपन्यासों में विधवा-जीवन और विधवा-समस्या का चित्रण प्रेमचन्द ने काफी अच्छे ढंग से किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

साहित्य

Agra News: 18 talents were honored at the 43rd anniversary of Sahitya Sangam in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साहित्य संगम का 43वां वार्षिकोत्सव पर 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को...

साहित्य

Agra News: Literary and cultural organization Madhurya welcomed the New Year with poetic fervor…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कवियों ने कहा—घना कोहरा जो छाया है, छँटेगा एक दिन...

साहित्य

Agra News: Writer Sharad Gupta’s ‘Nanhi Nannu Ki Nanhi Duniya’ was released…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के साहित्यकार शरद गुप्त की कृति ‘नन्ही नन्नू की नन्ही दुनिया’...

साहित्य

Padma Vibhushan Pandit Chhannulal Mishra passed away at the age of 89….#upnews

आगरालीक्स….पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र जी का 89 साल की उम्र में निधन....

error: Content is protected !!