आगरालीक्स…आगरा में शाहरुख की हरकतों से परेशान 19 साल की युवती ने लगाई फांसी. शादी करने का बना रहा था दबाव…कल रात घर में घुस आया था…अरेस्ट
आगरा के पिनाहट में पुलिस ने एक शोहदे से परेशान 19 साल की युवती ने फांसी का फंदा से लटककर अपनी जान दे दी. मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है.
मामला पिनाहट का है. महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है. दो बेटे अहमदाबाद में जॉब करते हैं. वह अपनी 19 साल की बेटी के साथ रहती थी, लेकिन पास में अपनी मोहल्ला मार में रहने वाला शाहरुख उसकी बेटी को परेशान किया करता था. शाहरुख अपनी बुआ के साथ रहता है और इसकी हरकतों के कारण उसकी बेटी काफी दिन से परेशान थी. आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था और इसके लिए वह बेटी को उठा ले जाने की धमकी देता था.

शनिवार रात को शाहरुख उसके घर में घुस आया. युवती ने शोर मचा दिया जिससे परिवार के और आसपास के लोग वहां आ गए. लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसी बीच युवती ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.