Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Akhilesh Yadav held public meetings in Gorakhpur, Deoria, Kushinagar and Maharajganj on Sunday…#upelection2022
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav held public meetings in Gorakhpur, Deoria, Kushinagar and Maharajganj on Sunday…#upelection2022

161

आगरालीक्स…अखिलेश यादव ने रविवार को गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में की जनसभाएं. कहा—भाजपा झूठ बोलने और नफरत फैलाने वाली पार्टी…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में कई जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को विधानसभा चुनावों में भारी मतों से जिताने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और जनता की परेशानी बढ़ाई है। भाजपा झूठ बोलने वाली और नफरत फैलाने वाली पार्टी है। भाजपा शासन में विकास कभी नहीं हो सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलते हैं। जनता को झूठे सपने दिखाएं लेकिन काम कुछ नहीं किया। मिसाइल बनाने का वादा करने वालों ने आज तक एक माचिस भी नहीं बनाई है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई। नौजवानों की नौकरियां छिन गई। किसान बर्बाद हुआ है। किसानों की फसलों की लूट हुई है। गौशालाओं में हजारों करोड़ के बजट की लूट हो गई। भाजपा सरकार में गौशालाओं के लिए भूसे के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है।

May be an image of 10 people and people standing

उन्होंने जनता का आव्हान किया कि वह भाजपा वालों की जमानत जब्त करा दें। ऐसा नहीं हुआ तो फिर क्या जिताया? उन्होंने कहा कि यह चुनाव आगे की पीढ़ी के भविष्य के लिए भी है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा का हर फैसला जनता पर भारी पड़ रहा है। नोटबंदी, जीएसटी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास का काम होता है, और नौजवानों को नौकरी रोजगार दिया जाता है। भाजपा के लोग गर्मी निकालने की बात करते है। हमारा वादा है कि सपा सरकार में नौकरियां निकालेंगे। प्रदेश में सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। हम भर्ती निकालकर नौजवानों को नौकरी देंगे। आईटी के क्षेत्र को बढ़ाएंगे। 22 लाख नौकरी और रोजगार का सृजन करेंगे। पुलिस विभाग में भर्ती निकालकर नौजवानों को वर्दी पहनाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि तीन काले कानून लाकर भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह करने की साजिश रची। किसानों ने तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। भाजपा सरकार और उनके लोगों ने किसानों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है उसके लिए किसान और नौजवान भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। विधानसभा चुनाव में पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक जनता ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। जनता अभूतपूर्व बदलाव करने जा रही है। इसीलिए भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। इनसे सावधान रहना है। झूठ बोलना और झूठे वादे करना, जनता को धोखा देना यही इनका काम है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

error: Content is protected !!