Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ 1907 Health workers apply vaccine, says vaccine completely safe#agra news
टॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

1907 Health workers apply vaccine, says vaccine completely safe#agra news

133

आगरालीक्स….शुक्रवार को 26 केंद्रोें पर लगाई गई वैक्सीन. 1907 हेल्थ वर्कर्स वैक्सीन लगवाकर बोले-टीका पूरी तरह सुरक्षित

जनपद में शुक्रवार को 26 केंद्रों पर 37 सत्र में कोविड-19 टीकाकरण हुआ. इसमें 1907 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई. आईसीएमआर के जालमा इंस्टीट्यूट में कोवैक्सीन लगाई गई व अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित और कारगर हैं.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. पांडेय ने बताया कि 3692 लोगों के टीका लगाया जाना था. इसमें से 1907 ने टीकाकरण करवाया. किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगने के बाद कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई. कुछ लोगों ने टीका लगने वाले स्थान पर दर्द और सूजन की समस्या बताई. गंभीर परेशानी का कोई मामला सामने नहीं आया. जालमा में 38 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई, वहां भी कोई गंभीर समस्या किसी को नहीं हुई है.

किसने क्या कहा
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा चार सत्रों में टीकाकरण किया गया. यहां पर 118 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम सफल रहा. कॉलेज के मेडिकल स्टाफ, विद्यार्थियों और चिकित्सकों ने टीकाकरण कराया. उन्होंने बताया कि कोरोना के दोनों ही स्वदेशी टीके सुरक्षित और कारगर हैं. उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी हमें कोविड से बचाव जारी रखना होगा.

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने भी अपना टीकाकरण कराया. टीकाकरण कराकर उन्होंने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है. टीका लगवाने के दौरान और बाद में कोई परेशानी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे इस लाभ का फायदा उठाएं और अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन जरूर कराएं. उन्होंने कहा कि अस्पताल में 16 जनवरी को भी 79 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कराया गया था. उनको भी कोई परेशानी नहीं हुई है और वह सभी फिट हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं.

डॉ. राकेश त्यागी ने बताया कि मैंने और मेरी पत्नी दोनों ने टीकाकरण कराया है. टीका लगवाने के आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रहा. लेकिन मुझे और मेरी पत्नी को कोई परेशानी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जब टीका सभी के लिए उपलब्ध होगा तो बच्चों को भी टीका अवश्य लगवाउंगा. यह पूरी तरह से सुरक्षित है और आप भी अपना टीकाकरण अवश्य कराएँ.

जिला अस्पताल के कर्मचारी अरूण कुमार ने बताया कि मैंने अभी टीकाकरण कराया है और मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है. टीका लगवाए हुए एक घंटे से ज्यादा हो गया है इसके बावजूद कोई परेशानी नहीं हुई है। जिला अस्पताल के कर्मचारी राकेश ने बताया कि वैक्सीन लगने से पहले डर लग रहा था, लेकिन वैक्सीन लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई और मुझे अब डर नहीं लग रहा है.

सरोजनी नायडू में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में पढ़ रहे विशाल सिंह ने बताया कि कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है. ये पूरी तरह सुरक्षित है और मैं दूसरी डोज के लिए भी तैयार हूं.

टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और कर्मचारी तैनात रहे. इस दौरान यूनिसेफ की टीम की ओर से डीएमसी अमृतांशु, डीएमसी मधुमिता फील्ड में ऑब्जरवेशन और सपोर्ट रहा. बीएमसी सना परवीन ने जिला अस्पताल, बीएमसी शायना परवीन ने एसएन में ऑब्जरवेशन और वेटिंग रूम में सपोर्ट किया. डब्लूएचओ की ओर राजेंद्र सिंह बरूआ ने ऑब्जरवेशन और सपोर्ट किया. इस मौके पर सीफार संस्था की ओर से राना बी., जीनएनएम नीना उपाध्याय, विजय प्रकाश गुप्ता, कुमुद शर्मा, राजू, प्रकाश शर्मा, पूजा कुलश्रेष्ठ ने अपनी भूमिका निभाई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!