नईदिल्लीलीक्स… देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी की काउंसिलिंग स्थगित कर दी है, छह जुलाई से काउंसिलिंग होनी थी। ( NEET UG 2024 counselling postponed )
नीट यूजी का रिजल्ट चार जून को घोषित किया गया था, नीट यूजी के रिजल्ट और पेपर में धांधली के आरोप लगने के बाद जांच चल रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी हैं, ऐसे में नीट यूजी की छह जुलाई से होने वाली काउंसिलिंग का टाल दिया गया है अभी काउंसिलिंग की नई तिथि घोषित नहीं की गई है।