आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार आगे चल रही गाडी में जा घुसी, हादसे में तीन की मौत। शनिवार को दो हादसों में तीन बच्चे सहित आठ की मौत।
आगरा में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ कार आ रही थी, मथुरा के यमुना पार में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही गाडी में जा घुसी, इससे गाडी के आगे का हिस्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाडी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई।
हादसे में तीन की मौत
कार में सुमेर चंद्र पुत्र वीर सिंह (42) , जयश्री दीप पत्नी सुमेर चंद (40) निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर, चालक अमित कुमार पुत्र राकेश पाल निवासी दादरी, संजीव पाल पुत्र दर्जाराम निवासी दादरी थे, ये रायपुर छत्तीसगढ़ से यमुना एक्सप्रेस वे पर होते हुए यमुनानगर हरियाणा जा रहे थे। हादसे में सुमेर चंद, जयश्री दीप और अमित कुमार की मौत हो गई, अन्य घायल हैं।