आगरालीक्स ..आगरा में नेशनल हाईवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी से मंडी समिति रामबाग तक 15 किलोमीटर में 9 फ्लाईओवर, आईएसबीटी पर बन रहे फ्लाईओवर पर लगी रोक।
दिल्ली, आगरा कानपुर नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए आगरा में फ्लाईओवर बनाए गए हैं, आगरा में सिकंदरा सब्जी मंडी से मंडी समिति रामबाग तक 15 किलोमीटर के दायरे में नौ फ्लाईओवर बनने हैं, इसमें से पांच फ्लाईओवर बन चुके हैं, अभी चार और फ्लाईओवर बनाए जाने हैं।
आईएसबीटी फ्लाईओवर पर रोक
सिकंदरा से भगवान टॉकीज के बीच में आईएसबीटी पर भी फ्लाईओवर बन रहा है, एक साल पहले 2019 में काम शुरू हुआ था, लॉक डाउन में आईएसबीटी के फ्लाईओवर को बनाया जा सकता था लेकिन एएसआई ने फ्लाईओवर पर रोक लगा दी है। आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास ही एएसआई का संरक्षित स्मारक 64 खंभा है, इसके लिए एएसआई से अनुमति नहीं ली गई है। नेशल हाईवे अर्थारिटी के परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शफी का कहना है कि एएसआई से एनओसी मांगी गई है, एनओसी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
सिकंदरा पर बनना है एलीवेटेड रोड
सिकंदरा चौराहे पर एलीवेटेड रोड प्रस्तावित है लेकिन यहां भी एएसआई से एनओसी नहीं मिली है, इससे काम शुरू नहीं हो पाया है।