
फाइल फोटो
कमला नगर के ई ब्लॉक कोठी नंबर 713 में पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार रविंद्र जिंदल अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी बेटी और बच्चे आए हुए थे। रविवार सुबह रविंद्र जिंदल अपनी पत्नी, बेटी और उसके बच्चों को सुबह नौ बजे बाहर नाश्ता कराने ले गए, घर में अकेली नौकरानी थी। उनके जाते ही एक बदमाश घर में पहुंचा और अंदर वाले गेट की घंटी बजाई। नौकरानी ने शीशे से देखने के बाद बदमाश से पूछा, उसने कहा कि कोरियर है, इस पर नौकरानी ने गेट खोल दिया। गेट खुलते ही तीन बदमाश कोठी में घुस आए, इसमें से दो का चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने नौकरानी बन्नो की कनपटी पर तमंचा रख दिया और अल्मारी की चाबी ले ली। इसके बाद ज्वैलरी और कैश लूटने के बाद बन्नो को कमरे में बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए।
लूट से दहशत, नौकरानी पर शक
रविंद्र जिंदल घर पहुंचे तो उनके होश उड गए, कोठी में अल्मारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पडा था। नौकरी ने लूट की घटना के बारे में जानकारी दी, सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। दिनदहाडे हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस नौकरानी बन्नो से पूछताछ कर रही है, 16 वर्षीय बन्नो कई बार बयान बदल चुकी है।
सपा नेता कुंदनिका और भाजपाई पहुंचे
दिनदहाडे लूट की घटना की जानकारी होने पर सपा नेता कुंदनिका शर्मा पहुंच गई, इसके बाद भाजपा नेता भी पहुंच गए। दिनदहाडे हुई लूट की वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, जिस तरह से लूट की वारदात बढ रही हैं लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Leave a comment