आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल पर पर्यटकों की उमडी भीड, दो दिन में 50 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, कुछ मायूस होकर ताज का दीदार किए बिना लौट गए।
दीपावली की छुटटी पर ताज का दीदार करने के लिए पर्यटकों की भीड उमडी, सोमवार को 30 हजार पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। मंगलवार को 25 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
सुबह से भीड, नहीं मिल सकी टिकट
ताजमहल का दीदार करने के लिए मंगलवार सुबह से पर्यटकों की भीड उमडी, टिकट विंडों पर पर्यटकों की लंबी लाइन लगी रही, मंगलवार शाम को सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व टिकट विंडो बंद होने पर टिकट नहीं मिलने से पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा था।