आगरालीक्स.. आगरा के गेस्ट हाउस में कारोबारी अपनी पत्नी के साथ ठहरा हुआ था, बगल के कमरे में चार युवक थे, उन्होंने कारोबारी के कमरे का गेट खुलवाया और उनकी पत्नी से छेडछाड करने लगे। विरोध करने पर कारोबारी से मारपीट की, कारोबारी ने कमरे का गेट बंद कर दिया और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने छेडछाड के आरोपी चार युवकों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के लगडा की चौकी स्थित गेस्ट हाउस में औरेया निवासी कारोबारी अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए थे, वे आगरा में अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए आए थे। कुछ जांच की रिपोर्ट आनी थी, इसलिए उन्होंने गेस्ट हाउस में कमरा ले लिया। गेस्ट हाउस में कारोबारी के बगल के कमरे में चार युवक ठहरे थे, उन्होंने कारोबारी के कमरे की घंटी बजाई, कारोबारी ने कमरे का गेट खोला, युवक उनकी पत्नी को बाहर खींचने लगे और छेडछाड करना शुरू कर दिया। उससे पूछा कितने पैसे देकर लाया है, पैसे हम दे देंगे, कारोबारी कुछ समझ नहीं पाया। उसने बताया कि वह उसकी पत्नी है, इसके बाद भी युवक नहीं माने और कारोबारी की पत्नी को बाहर की तरफ खींचने लगे। इस पर कारोबारी युवकों से भिड गया, युवकों ने कारोबारी से मारपीट कर दी, कारोबारी ने मौका लगते ही अपनी पत्नी को कमरे में अंदर कर दिया, इसके बाद गेट बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने चार युवकों को पकडा, जेल भेजा
गेस्ट हाउस में पहुंची पुलिस ने आरोपी चारों युवकों को पकड लिया, उनसे पूछताछ की गई, कारोबारी और उनकी पत्नी की तहरीर पर चारो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकडे गए युवकों के नाम मनोज बंसल निवासी कमला नगर, अजय शर्मा, विशाल निवासी मोदी नगर, गाज़ियाबाद और संदीप निवासी कालिंदी विहार हैं। इसमें से विशाल कारोबारी बताया जा रहा है।
कान्सेप्ट फोटो