आगरालीक्स.. आगरा में आयकर विभाग की बडे कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर सर्च, लिंक सर्वे के बाद टीम आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, सुबह आठ बजे से शुरू हुई टीम की कार्रवाई से कारोबारियों में हडकंप मचा हुआ है।
आगरा के चौबे जी का फाटक में सर्राफा कारोबारी सुशीला चौहान की फर्म है और चांदी का बडा काम होता है। वहीं, सर्राफा कारोबारी सुशीला चौहान की कोठी मोती कटरा में है। गुरुवार सुबह आठ बजे एक साथ आयकर विभाग की जांच शाखा की टीमें सर्राफा कारोबारी सुशीला चौहान की चौबेजी का फाटक स्थित फर्म और मोती कटरा स्थित आवास पर पहुंची। टीम द्वारा घर और फर्म पर रखे दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क खंगाली जा रही हैं। पुलिस फोर्स के साथ आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
लिंक सर्वे के तहत कार्रवाइ
सर्राफा कारोबारी सुशीला चौहान का चौबे जी का फाटक में चांदी का बडा काम है, इसके साथ ही सर्राफा कारोबारी सुशीला चौहान के बडे कारोबारियों से कारोबारी रिश्ते हैं, बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने सर्च की थी, उसी सर्च में सर्राफा कारोबारी सुशीला चौहान का नाम भी सामने आया है, इसके बाद टीम ने जांच और और लिंक सर्वे के बजाय आयकर विभाग की टीम द्वारा सर्च की जा रही है।
कारोबारियों में खलबली
आयकर विभाग की टीम की सर्च से कारोबारियों में खलबली मची हुई है, फर्म और आवास पर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है।
21 जून 2018 को आयकर विभाग की टीम ने ककी कार्रवाई
आगरा में आयकर विभाग के सर्वे में तीन फर्म ने 3 .50 करोड सरेंडर किया है, तीन बडी फर्मों पर आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई 24 घंटे से ज्यादा देर तक चली, गुरुवार को फर्म संचालकों ने अघोषित आय स्वीकार कर ली, इस पर आयकर विभाग द्वारा टैक्स लिया जाएगा।
21 जून 2018 को आयकर विभाग की टीम ने एक साथ तीन फर्मों पर सर्वे की कार्रवाई की, एक टीम ने सिकंदरा स्थित डीएसएम सोल प्रोडक्टस , आदर्श डेयरी पर सर्वे किया। टीम ने खरीद फरोख्त का ब्योरा खंगालने के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क चेक की।आयकर विभाग की तीसरी टीम ने फव्वारा दवा बाजार स्थित एचएमजी थोक दवा की दुकान पर छापा मारा, टीम ने खरीद का रिकॉर्ड चेक किया। देर रात तक तीनों ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम सर्वे की कार्रवाई कर रही थी।
3. 50 करोड सरेंडर
आयकर सर्वे में डीएसएम सोल प्रोडक्टस ने 2 .15 करोड, एमएमजी थोक दवा दुकान से 75 लाख और आदर्श डेयरी से 60 लाख रुपये सरेंडर किया गया है।