आगरालीक्स …आगरा में आज 29 अप्रैल को अभी तक 21 कोरोना के नए केस आ चुके हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 425 पहुंच गई है। 13 कोरोना संक्रमित मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। सही होने वाले मरीजों की संख्या 69 है और 12 की मौत हो चुकी है।
आगरा में बुधवार को कोरोना के 21 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 425 पहुंच गई है। नए केस सामने आने के बाद टीम ट्रेस कर रही है, इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।
देश में 11 वें नंबर पर आगरा
आगरा में कोरोना का पहला केस दो मार्च को सामने आया था। खंदारी निवासी जूता कारोबारी के इटली से लौटे बेटों के साथ ही पांच स्वजन और फैक्र्टी मैनेजर, उनकी पत्नी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मार्च में 12 केस आए, ये विदेश से लौटने वाले थे। अप्रैल में जमाती और उनके संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना केस बढने लगे और अप्रैल में कोरोना की स्पीड तेज हो गई। जमाती और उनके संपर्क में आ चुके एक के बाद एक 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बाद श्री पारस हॉस्पिटल के आइसीयू में कोरोना संक्रमित महिला मरीज के भर्ती होने के बाद नए केस आने लगे। 100 से अधिक केस मिल चुके हैं। इसके बाद घटिया आजम खां के चिकित्सक के संपर्क में आए लोग संक्रमित होते गए। एसएन के जूनियर डॉक्टर, वार्ड बॉय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद चेन ब्रेक नहीं हुई है। वहीं, सब्जी विक्रेता, दवा कारोबारियों के साथ तीन से चार दिन में कोरोना की नई चेन सामने आ रही है। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। अब कोरोना के केस आगरा में 422 हो गए हैं।
422 हुए केस
एसएन में जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को एक और वार्ड ब्वॉय में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां भी लगातार केस बढ रहे हैं।
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों में भी पुष्टि
इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सदर क्षेत्र के कारोबारी की कोरोना से मौत हो गई थी, उनकी 50 साल की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। न्यू आगरा क्षेत्र निवासी ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब उसके दो भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।