आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित होगा, आगरा के 1.21 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी, जानें कब घोषित होगा रिजल्ट और कैसे देखें
यूपी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल को शाम चार बजे घोषित किया जा रहा है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा के 10 वीं और 12 वीं के 1.21 लाख छात्र शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। https://upmsp.edu.in/