आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 65 साल के दिल्ली निवासी जमाती की मौत हो गई है। एसएन प्रशासन का कहना है कि ह्रदय गति रुकने से मौत हुई है। इससे पहले पांच की मौत हो चुकी है।
आगरा में 65 साल के जफराबाद नई दिल्ली निवासी जमाती आगरा में ठहरे हुए थे, इन्हें पुलिस ने क्वारंटाइन सेंटर में भेजा था, वहां कोरोना की पुष्टि होने के बाद सीएचसी बरौली अहीर भेजा गया। ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सीएचसी बरौली अहीर से एसएन भेज दिया गया। इनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शनिवार दोपहर में 65 साल के कोरोना संक्रमित जमाती की मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ आशीष गौतम का कहना है कि जमाती की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है।
कोरोना संक्रमित छठवीं मौत
आगरा में कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत हो चुकी है। आठ अप्रैल को कमला नगर निवासी 76 साल की महिला मरीज की मौत हो गई थी, 12 अप्रैल को भगवान टॉकीज के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कैंसर मरीज, 13 अप्रैल को इसी हॉस्पिटल में भर्ती 45 साल की ब्रेन हेमरेज से पीडित महिला मरीज की मौत हो गई थी, इनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, पांचवीं मौत एसएन के आइसीयू में भर्ती शास्त्रीपुरम निवासी 57 साल के निजी हॉस्पिटल में मैनेजर की हुई थी। यह छठवीं मौत है।