Tuesday , 16 June 2026
Home एजुकेशन 68 marks out of 50: Dr BR Aambedkar Univ. Agra marksheet goes viral in Agra
एजुकेशनबिगलीक्स

68 marks out of 50: Dr BR Aambedkar Univ. Agra marksheet goes viral in Agra

149

आगरालीक्स… आगरालीक्स आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति उपलब्धियों पर उपलब्धि गिना रहे हैं, ऐसे में मॉर्कशीट के फोटो वायरल हुए हैं इसमें पूर्णांक 50 में से 68, 67 सहित 50 से अधिक अंक दे दिए हैं। इसके बाद से विवि की लचर व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से खिलवाड को लेकर कमेंट आने लगे हैं।
आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित व्यवस्थाएं सुधारने में लगे हैं, वे इसका प्रचार भी खूब कर रहे हैं। ऐसे में विवि प्रशासन ने 2018 का रिजल्ट 15 जून तक घोषित करने का दावा किया था, लेकिन पूरा रिजल्ट घोषित नहीं हो सका है। जो रिजल्ट घोषित किए गए हैं वे अधूरे हैं, इसे ऐसे समझ सकते हैं कि 100 छात्रों ने कोई परीक्षा दी, उसमें से 30 छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। अभी भी 70 छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ये छात्र विवि में रिजल्ट के लिए परेशान हो रहे हैं।
मार्कशीट मिलते ही ​पकडा सिर
जिन छात्रों का रिजल्ट घोषित हो गया है, उनकी मार्कशीट इंटरनेट पर अपलोड करने के साथ जारी भी की जा रही हैं। बीएससी प्रथम वर्ष की मार्कशीट में बडी गडबडी सामने आई है। अनिवार्य विषय ​िफजिकल एजूकेशन में छात्रों को पूर्णांक 50 में से 50 से ज्यादा अंक दे दिए गए हैं। किसी को 68 तो किसी को 67 अंक दे दिए हैं। ऐसा तब हुआ है जब मार्कशीट की गडबडी समाप्त करने का दावा किया जा रहा है, इसके लिए अलग से टीमें लगाई गई हैं और कई बार मार्कशीट की जांच भी कराई गई।
मार्कशीट के फोटो हो रहे वायरल
मार्कशीट में पूर्णांक से ज्यादा प्राप्तांक देने का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विवि के छात्र नेताओं ने सोशल मीडिया पर कुछ मार्कशीट अपलोड की हैं, इन मार्कशीट में 50 में से छात्रों को 67, 68 अंक दे दिए गए हैं।
छात्र परेशान, नहीं होता संशोधन

marksheet 2

मार्कशीट में गडबडी देख छात्र परेशान हैं, पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक देने पर मार्कशीट में संशोधन के लिए विवि में भटकना पडेगा। मगर, विवि में ऐसी व्यवस्था नहीं है कि छात्रों की मार्कशीट में तुरंत संशोधन किया जा सके
मार्कशीट में संशोधन कर दिया गया है, इस बार राष्ट्र गौरव और इनवायरमेंट साइंस अनिवार्य विषय थे, इसका पूर्णांक 100 है। मार्कशीट में ​िफजिकल एजूकेशन दर्ज हो गया था, इसे संशोधित कर दिया है।
डॉ गिरजा शंकर शर्मा, पीआरओ डॉ भीमराव आंबेडकर विवि आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

error: Content is protected !!