आगरालीक्स… आगरा में बारात की निकरौसी में हुई हर्ष फायरिंग में आठ साल की बच्ची और उसकी दादी घायल हो गईं, इन्हें एसएन में भर्ती किया गया है। इन दोनों के शरीर में हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली के छर्रे लगे हैं।
बुधवार को राजनगर, लोहामंडी में दूल्हे की बारात ले जाने के लिए निकरोसी हो रही थी, बैंड बाजों की धुन के साथ ही कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की, निकरोसी राज नगर की गलियों से हो रही थी, फायरिंग करने पर अपने घर के बाहर आठ महीने की बच्ची को लेकर बैठी सुखदेवी के धर्रे लगे, उनके साथ ही आठ महीने की बच्ची के भी पेट में धर्रे लग गए। दोनों के खून निकलने लगा, इससे अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग दोनों घायलों को लेकर एसएन पहुंचे, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।