Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra Chowpatty will be built like Masala Chowk of Jaipur, Know what will be special here…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Chowpatty will be built like Masala Chowk of Jaipur, Know what will be special here…#agranews

415

आगरालीक्स…(8 October 2021 Agra News) आगरा में बनाई जा रही है चौपाटी. जयपुर के मसाला चौक की तरह होगी आगरा चौपाटी. एक ही स्थान पर बहुत कुछ होगा खास. एडीए ने किया भूमि पूजन…पढ़िए पूरी डिटेल

कुछ ऐसा होगी आगरा की चौपाटी
जयपुर का मसाला चौक तो आपने देखा ही होगा, अगर नहीं देखा तो हम आपको बता दें कि जयपुर का मसाला चौक एक चौपाटी है. यह शहरवासियों के साथ—साथ टूरिस्ट के लिए बेहद लोकप्रिय स्थान है. शाम होते ही यहां का नजारा अलग ही देखने को मिलता है. एक तरफ से छोटी—छोटी दुकानें. ब्लॉक सेक्सन में बनी दुकानों का एक ही रंग. इनके बीच में सीटिंग एरिया. जहां लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ एंज्वॉय करते हुए देखे जा सकते हैं. कुछ ऐसे ही अंदाज में आगरा में भी जयपुर के मसाला चौक की तरह आगरा चौपाटी बनाई जा रही है. एडीए ने इसका शुभारंभ भी कर दिया है.

एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने भूमि पूजन किया

यहां बनाई जा रही है चौपाटी
आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से ताजनगरी फेस 2 स्थित जोनल पार्क में आगरा चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है. शुक्रवार को यहां भूमि पूजन के साथ इसकी बुनियाद भी रख दी गई है. एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने भूमि पूजन किया. उन्होंने कहा कि चौपाटी जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर बनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि आगरा शहर में कई जगहों पर आगरा चौपाटी बनाई जाएगी.

चौपाटी में होगा ये खास
आगरा चौपाटी में 28 दुकानें होंगी. इसके अलावा यहां पर 100 वर्ग मीटर का एयरकंडीशनर हॉल भी बनाया जाएगा. इसके अलावा 700 वर्ग मी का सिटिंग एरिया होगा, जिसमें 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा आगरा चौपाटी पर स्थानीय लोगों के अतिरिक्त देसी विदेशी पर्यटक एक ही स्थान पर हर प्रकार के खाने स्वाद ले सकेंगे..

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Chhappan Bhog’ festival will be held in Govardhan on December 27 and 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में सजेगा भक्ति...

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

error: Content is protected !!