आगरालीक्स…पुलिस हिरासत में हुई अरुण की मौत के मामले में राजनीति तेज…मृतक के परिजनों से मिले सपा नेता. 50 लाख रुपये मुआवजा के साथ ये की मांगें….बेबीरानी मौर्य भी पहुंची.
एमएलसी और महानगर उपाध्यक्ष पहुंचे घर
अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर राजनीति भी तेज होने लगी है. हर पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं तो वहीं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. बुधवार रात को जहां कांग्रेस की प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलीं थी तो वहीं आज गुरुवार को अखिलेश यादव के आदेश पर सपा नेता भी मृतक के परिजनों से मिले. एमएलसी दिलीप यादव व महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईस उद्दीन कुरैशी (प्रिंस) ने कहा कि अरुण समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था और समाजवादी पार्टी उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी व आंदोलन करेगी. हम सरकार से अरुण के परिवार के लिए 50 लाख रुपये, सरकारी नौकरी एव दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग करते हैं. रिज़वान रईस उद्दीन कुरैशी ने कहा पुलिस अपने आप को बचाने के लिए सच छुपा रही है. जल्द से जल्द दोषयों को पकड़ा जाए अन्यथा सपा आंदोलन करेगी.
बेबी रानी मौर्य भी पहुंची
वहीं गुरुवार को उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य भी पीड़ित परिवार से जाकर मिलीं. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने के साथ—साथ सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने फिर मिलने के लिए भी कहा.