आगरालीक्स …(Agra News 24th October)आगरा में फेस्टिव सीजन में पुलिस की गश्त बड़ा दी गई है। बाजारों में पुलिस तैनात की गई है और पेट्रोलिंग की जा रही है।
आगरा में त्योहार पर बाजारों में भीड़ है, देर रात तक बाजार खुल रहे हैं और लोग खरीदारी कर रहे हैं। करवाचौथ से पहले आगरा में एक बजे तक बाजारों में चहल कदमी रही। इसे देखते हुए बाजारों में पुलिस तैनात की गई है।

गश्त कर रही पुलिस, संदिग्धों पर नजर
बाजारों के साथ ही कॉलोनियों में पुलिस गश्त कर रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को भी सुरक्षित घर पहुंचने के लिए आगाह किया जा रहा है। जगह जगह चेकिंग की जा रही है।