एंटरटेनमेंटलीक्स…इंतजार की घड़ी खत्म हुई. एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का टीजर आउट
धमाकेदार सीन्स से भरा टीजर
लोगों को फिल्मों का बेसबरी से इंतजार रहता है की कब धमाकेदार फिल्में आए और वह उसका लुत्फ उठाऐं. इन दिनों कई बड़ी फिल्मों को लेकर लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे है और इनमें कई फिल्में काफी जबरदस्त चर्चाओं में हैं. कई फिल्मों की शूटिंग जारी है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इसी बीच एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) जबरदस्त चर्चाओं में आ गई है. जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है जिसमें बॉलीवुड ऐक्ट्रस अजय देवगन और आलिया भट्ट भी शामिल है. बाहुबली के मेकर एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की पहली झलक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है. जिसमें कई ऐसे सीन्स देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं.
बेसबरी से था इंतजार
(RRR) का टीजर आउट होते ही लोगों ने तारीफों के पुल बांधने स्टार्ट कर दिये और लोगों ने कमेंट करके भी टीजर की तारीफ की. वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी टीजर को शेयर करा और कमेंट भी करा. बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘भारत के सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा की झलक!!’. बता दें कि ये फिल्म 7 जनवरी 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म को लगभग 300 करोड़ के बजट पर बनाया गया है. जिसे हिंदी में भी डब किया गया है.