Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Hobby of making handmade chocolate made Ekta Bansal a successful business woman…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

Hobby of making handmade chocolate made Ekta Bansal a successful business woman…#agranews

283

आगरालीक्स…(10 November 2021 Agra News) अपने शौक को भी बना सकते हैं अपना टैलेंट. आगरा की एकता बंसल को हैंडमेड चॉकलेट के शौक ने बनाया सफल बिजनेस मॉडल. आज खुद का ‘CHOCOROCKS’ ब्रांड

एकता बंसल को शौक ने बनाया युवा उद्यमी
सफलता को झक मारकर बुलाना है तो अपने खुद के शौक पर एक बार गौर कीजिए. हो सकता है आपको अपना शौक ही सफलता दे जाए. आज हम बता रहे हैं एक ऐसी ही युवा उद्यमी के बारे में जिन्होंने अपने शौक को अपना जुनून बनाया और उसके जरिए आज उनका खुद का एक बिजनेस ब्रांड है. ये हैं आगरा की रहने वाली एकता बंसल. आगरा यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई के दौरान ब्रेक के दौरान जब भी एकता घर आती थीं तो चॉकलेट बनाने का काम करती थीं और इस काम को करने में वो पूरा आनंद भी लेती थीं.

पिता ने दिखाई सही राह
एकता बंसल हमेशा से खुद का एक स्थापित कॅरियर बनाना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंनें अपने दोस्तों और परिवार में भी चर्चा की. कॅरियर बनाने के लिए कंप्यूटर कोर्स, गिटार, बेकिंग आदि जैसे कई कोर्स किए. लेकिन इसके बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं हुई. एकता बंसल बताती हैं कि इसके कारण वो कई बार दुखी भी रहीं, लेकिन ऐसे समय में उनके पिता उनके असली हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने बताया कि मेरे संघर्ष के इस समय में मेरे पिता मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा कि आप हाथ से बने चॉकलेट के बिजनेस को क्यों नहीं आजमाते, क्योंकि कई बार मैं अपने परिवार के लिए चॉकलेट बनाया करती थी जो कि उन्हें काफी पसंद आती थी.

पॉजिटिव रिस्पांस ने किया प्रेरित
एकता बंसल ने कहा कि मैंने इसके बारे में सोचा और इसे आजमाया. हाथ से बनी चॉकलेट बनाने पर सबसे पहले मैंने इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बनाया और जब मुझे उनसे पॉजिटिव रिस्पांस मिला तो इसने मुझे आगे के लिए प्रेरित किया. एकता बंसल ने चॉकलेट बनाने का कोर्स किया और दिल्ली से लौटने के बाद इसका कई बार अभ्यास भी किया. उचित बनावट और स्वाद के लिए कई चॉकलेट बनाई. धीरे—धीरे इसे अपने व्यवसाय की शुरुआत की. एकता बंसल के अनुसार पहले 50-100 रुपये का ऑर्डर भी लिया और यहां तक ​​कि अपने सर्कल में फ्री में चॉकलेट भी बांटी. लोगों ने इसका स्वाद चखा तो उन्हें यह टेस्टी लगा, जिसने मेरे सेल्फ कॉन्फिडेंट को बढ़ाया और मैंने इसे और अधिक व्यापक तरीके से करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया.

अपने टैलेंट को दिया “#CHOCOROCKS” नाम
एकता बंसल ने अपने इस टैलेंट को बिजनेस का रूप दिया और इसको नाम दिया “#CHOCOROCKS”. उन्होंने बताया​ कि सबसे पहले मैंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पेज बनाकर, पर्चे बांटकर और लोगों को मेरी चॉकलेट की किस्मों और उनके शुभ अवसरों के लिए सुंदर पैकेजिंग के बारे में व्यक्तिगत रूप से मैसेज भेजकर प्रचार किया, चाहे वह शादी, जन्मदिन, गोद भराई, सालगिरह आदि हो. एक साल से भी कम समय में व्यवसाय का विस्तार हुआ. एकता बंसल का कहना है कि मैं आज भी कड़ी मेहनत कर रही हूं, चॉकलेट बनाने में खुद को और अधिक निखारने के लिए चॉकलेट के बारे में कई चीजें पढ़ती भी हूं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

बिजनेस

Agra entrepreneurs honored at ‘India Export Summit 2026’

आगरालीक्स…आगरा के उद्यमियों को ‘भारत एक्सपोर्ट समिट 2026’ में मिला सम्मान. यूपी...

error: Content is protected !!