एंटरटेनमेंटलीक्स…आर्यन खान के बर्थडे पर जूही चावला ने ली शपथ. बर्थडे विश करते हुए कहा मै करूंगी आर्यन के लिए ये काम….
आर्यन का बर्थडे पर मन्नत में जश्न नहीं
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का आज 24 वां जन्मदिन है. ड्रग्स क्रूज केस मामले में आर्यन को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था और जिसके बाद से ही मन्नत में मायूसी और चिंता का माहौल हा गया था पर 27 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन को रिहाई मिल गई जिसके बाद से मन्नत में वापस खुशियां और रौनक लौट आयी है. पर आज आर्यन के जन्मदिन पर मन्नत में किसी तरह की खुशियांं या जश्न देखने को नहीं मिल रहा है और वहीं आर्यन के सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनको बर्थडे विश कर रहे है और ढेर सारी बधाईंया दे रहे है. आर्यन खान के साथ जूही चावला का भी बर्थडे इसी दिन होता है ऐेसे में आर्यन खान को जूही ने बर्थडे विश करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होने बर्थडे विश के साथ 500 पेड़ लगाने की शपथ ली है.
जूही ने करा ट्वीट ‘लगाएंगी 500 पेड़’
किंग खान के बेटे आर्यन खान और शाहरूख की सबसे करीबी मित्र जूही चावला का जन्मदिन एक ही दिन होता है. ऐसे में जूही ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें छोटे आर्यन, सुहाना, जान्हवी और अर्जुन नजर आ रहे हैं और जिसके कैप्शन में उन्होने आर्यन को बर्थडे विश करते हुए कहा— ‘हैप्पी बर्थडे आर्यन. इन सालों में हमारी दुआएं अब भी पहले जैसी ही हैं. तुम हमेशा ब्लेस्ड, सुरक्षित और भगवान की बनाई राह पर रहो. लव यू. तुम्हारे नाम में 500 पेड़ लगाने की शपथ ली है. जय, जूही, जान्हवी, अर्जुन और बाकी.’