आगरालीक्स…। आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर का बुधवार से जलवा बिखरेगा। चाहर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
जयपुर में है न्यूजीलैंड-भारत का मुकाबला

जयपुर में भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ उपकप्तान केएल राहुल से बातचीत करते हुए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 17 नवंबर बुधवार को जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी टिम साउदी के हवाले की गई है।
शत-प्रतिशत दर्शकों को अनुमति, होटल फुल
भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए शत-प्रतिशत दर्शकों को भाग लेने की अनुमति दी गई है। मैच के लगभग सारे टिकट बुक हो गए हैं। हालात जयपुर के यह हैं कि यहां के सभी होटल, रेस्टोरेंट पूरी तरह से बुक हो गए हैं।
आगरा से भी काफी संख्या में गए लोग
जयपुर में करीब आठ साल बाद होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए आगरा से भी काफी संख्या में लोग जा रहे हैं अथवा पहुंच चुके हैं। सुबह जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन से भी लोगों ने बुकिंग कराई है।
हाईस्कोरिंग हो सकता है मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच हाईस्कोरिंग हो सकता है। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने आज पिच का निरीक्षण किया। पिच के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच हाईस्कोरिंग हो सकता है।