आगरालीक्स…(16 December 2021 Agra News) आगरा में कोरोना महामारी से क्या बच्चों की बुद्धि और व्यवहार में परिवर्तन आया है…अवसाद या तनाव बढ़ा है. 18—19 को होगा जीडीबीपीकॉन 2021
कोरोना ने बदला बच्चों की वृद्धि एवं व्यवहार, विशेषज्ञ करेंगे मंथन
कोरोना माहमारी के बाद बच्चों की वृद्धि, विकास और व्यवहार में आए बदलाव के कारण और इलाज पर मंथन के लिए ताजनगरी में देश भर के विशेषज्ञ जुटेंगे। 18-19 दिसम्बर को आईएपी आगरा (इंडियन एकेडमी ऑफ पीडिएट्रिक्स) व जीडीबीपी (ग्रेथ डवलपमेंट एंड बिहेवियोरल पीडिएट्रिक्स) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित क्रिस्टल सरोवर में किया जा रहा है। उद्घाटन शाम 7 बजे मुख्य अतिथि डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन उप्र डॉ. एनसी प्रजापति करेंगे।

देश भर के 200 से अधिक विशेषज्ञ लेंगे भाग
होटल विम्स में आयोजित प्री कांप्रेंस मीटिंग में यह जानकारी आयोजन सचिव डॉ. अरुण जैन, आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रदीप चावला, डॉ. आरएन द्विवेदी, आयोजन सचिव डॉ. राजीव कृषक, डॉ. मनोज जैन ने दी। वर्कशाप के विमोचन के साथ आयोजन समिति के डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद बच्चों की वृद्धि, विकास और व्यवहार में बहुत परिवर्तन आया है। ऑनलाइन क्लासिस के कारण मोबाइल का प्रयोग बढ़ने व घर से बाहर निकलना बंद हो गया था। जिसके कारण बच्चों के व्यवहार व वृद्धि में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। लगभग 5 प्रतिशत मामलों में अवसाद, तनाव, अतिउत्तेदजना, गुमसुन होने के मामलों में वृद्धि हुई है। आयोजन के तहत चार वर्कशाप होंगी।

नर्स, अभिभावक व शिक्षकों के लिए भी वर्कशॉप
डॉक्टरों के अलावा, नर्स, अभिभावक व शिक्षकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन होगा। बच्चों की लर्निंग क्षमता को बढ़ाने के लिए शिक्षकों की वर्कशॉप का आयोजन सेंट पैट्रिक स्कूल, अभिभावकों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर व नर्सों के लिए वर्कशॉप का आयोजन विम्स हॉस्पीटल में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. राहुल पंगौरिया, डॉ. सचिन चावला, डॉ. सुमित तनेजा, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. सोनिया भट्ट आदि उपस्थित थे।