
बुधवार सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। बीएसए का सचल दस्ता करीब साढे आठ बजे पंडित सत्यप्रकाश इंटर कालेज जउपुरा पर पहुचा। सचल दल को देखकर केंद्र में भगदड़ सी मच गई। कमरों से धड़ाधड़ नकल फेंकी जाने लगी। बीएसए ने कक्ष निरीक्षकों की चेकिंग ली उसे उनके पास से स्मार्ट फोन बरामद हुए। कुछ छात्रों के पास भी मोबाइल मिले।
इसके अलावा एक कॉपी भी मिली। बीएसए ने केंद्र को डिबार करने की संस्तुति कर दी है। नकल सामग्री और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए है। इसके साथ अछनेरा के हर प्रसाद इंटर कॉलेज में भी सामुहिक नकल मिलने पर बीएसए ने परीक्षा निरस्त करने के साथ सेंटर डिबार करने की संस्तुति कर दी है।
बाहर लिखी जा रही कॉपिया
परीक्षा कक्ष में तमाम परीक्षार्थी ‘डमी’ के तौर पर बैठ रहे हैं और उनकी कापियां बाहर लिखी जा रही हैं। ‘ए’ कापियां कोडिंग के चलते बदली नहीं जा सकतीं, ऐसे में ‘बी’ कापियां बाहर लिखी जा रही हैं और उसके अंदर के पन्ने, ‘ए’ कापी में अटैच कर दिए जा रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की मिलीभगत से प्रश्नपत्र व्हाट्स एप के जरिए भेज दिया जा रहा है।
Leave a comment