
इंटरनेशनल क्रॉसबो शूटर व इंडियन क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन के प्रेसीडेंट रजत विज व उनकी पत्नी वल्र्ड क्रॉसबो चैंपियन हिना विज क्रॉसबो शूटिंग के भारतीय संस्करण को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए वे सीएम अखिलेश यादव से मिले, उन्हें क्रॉसबो शूटिंग के भारतीय संस्करण के बारे में बताया तो खुद सीएम ने इसे देशी धनुष नाम दिया। उन्होंने 17 मार्च को आगरा में इसे लॉच करने के साथ मदद का भी भरोसा दिया है।
Leave a comment