आगरालीक्स ….यमुना एक्सप्रेस से कार लूटकर भागते बदमाश को कार सहित आगरा में पकड़ा, एक्टिवा में टक्कर मारने पर फंस गई कार, पब्लिश की मदद से पुलिस ने पकड़ा बदमाश।
आगरा में बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर परी चोक पर बदमाश ने कार चोरी कर ली, इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा की तरफ कार दौड़ा दी। कार मालिक ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं और टोल प्लाजा पर चेकिंग शुरू कर दी गई।

बूम तोड़कर भागने लगा कार चोर, सिपाही घायल
यमुना एक्सप्रेस के खंदौली टोल प्लाजा पर चेकिंग चल रही थी, इसी दौरान कार लेकर चोर आ गया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो बूम तोड़कर भागने लगा। इससे सिपाही घायल हो गए और चोर कार खंदौली की तरफ दौड़ा दी।
एक्टिवा से टक्कर लगने के बाद कार सहित चोर पकड़ा
चोर कार को लेकर खंदौली की तरफ ले आया, यहां उसकी कार एक एक्टिवा से टकरा गई। चोर कार को लेकर भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस भी आ गई और चोर को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस जांच में जुटी है।