
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को सिकंदरा स्थित बिरोला इंटरनेशनल शू कंपनी पर सर्वे की कार्रवाई की, एक साथ विभाग की कई टीमों ने एक दर्जन ठिकानों पर सर्वे किया। बिरोला इंटरनेशनल के संजय प्लेस और हींग की मंडी में 15 यूनिट हैं, सुबह एक टीम ने संजय प्लेस के जूता मार्केट स्थित कंपनी की यूनिट पर सर्वे शुरू किया। इसके बाद टीम के बाकी के सदस्य हींग की मंडी चले गए। सभी इकाइयों पर जांच शुरू कर दी गई है। टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क चेक कर रही है। शुक्रवार को विरोला इंटरनेशनल शू कंपनी द्वारा 16 करोड सरेंडर किया गया है।
40 देशों में सप्लाई
सुशील सचदेवा की कंपनी विरोला इंटरनेशनल की 40 देशों में सप्लाई है। साल 2007 में एल्बर्टो टोरेसी नाम से विरोला शूज ने ब्रांड पेश किया, जो देखते ही देखते यूरोप के बाजार पर छा गया। अब यह यूरोप के टॉप तीन ब्रांड्स में मौजूद है। यूरोप के साथ आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, कोरिया, मध्य एशिया, पश्चिम एशिया के देशों में विरोला जूतों की सप्लाई करता है। यही नहीं, घरेलू बाजार में भी विरोला की अच्छी पकड़ है।
बिग बॉस में सितारों ने पहने थे विरोला के जूते
टीवी पर पिछले सीजन में प्रसारित हुए बिग बॉस-9 में विरोला इंटरनेशनल के ब्रांड एल्बर्टो टोरेसी के जूते सितारों ने पहने थे। बिग बॉस के प्रतिभागियों का शू स्पांसर विरोला इंटरनेशनल रहा था। सलमान खान से लेकर अमन वर्मा, कीथ आदि सितारों ने आगरा के इसी ब्रांड के जूते पहने थे। बिग बॉस के दौरान आगरा में हुए इंटरनेशनल शू फेयर मीट एट आगरा में यह चर्चा का विषय रहा।
पुष्पांजलि ने किए थे 40 करोड़ सरेंडर
आयकर विभाग ने 18 अक्तूबर 2014 को पुष्पांजलि ग्रुप पर सर्च की कार्रवाई की थी। इसमें विभाग को पायल साड़ी, आरजीपीजी ग्रुप की ओर से 40 करोड़ रुपये की आय सरेंडर की गई थी। टारगेट पूरा करने के लिए आयकर विभाग इस साल साइंटिफिक पैथोलोजी, कुंदन लेदर, रूपसंस, रोजर एक्सपोर्ट, मुंशी पन्ना मसाले, नोवा शूज, बच्चूमल एंड संस, बीधी चंद्र, बालाजी टैक्सटाइल्स, एविसंस एक्सपोर्ट, रीयल फुटवियर, स्कॉलर शूज, पायनियर ओवरसीज समेत छह चिकित्सकों पर भी सर्वे कर 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर करा चुका है।
17 करोड हुआ था सरेंडर
इससे पहले 20 फरवरी को आगरा में आयकर विभाग ने प्रतिष्ठित डेयरी और कपडों के शोरूम पर सर्वे की कार्रवाई की। आयकर की टीम ने तीन फर्मों पर आठ घंटे सर्वे किया, इनके द्वारा 17 करोड सरेंडर (अघोषित आय स्वीकार करना) किया गया है।
Leave a comment